गाबा में भारत का टेस्ट मैचों में क्या रहा है रिकॉर्ड?
भारत ने अब तक गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें से भारत एक मैच जीता व 5 मैच हारा है और एक मैच ड्रॉ रहा है। गाबा में भारत का सर्वोच्च टेस्ट स्कोर 409 है जिसे उसने 2003 के ड्रॉ में दर्ज किया था। इस मैदान पर भारत का सबसे कम टेस्ट स्कोर 58 है।