गुब्बारा फुलाते समय गले में फंसा, 13 साल की बच्ची की मौत

उत्तर प्रदेश के बदायूं में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। यहां 13 साल की नंदिनी की गुब्बारा फुलाने के दौरान दम घुटने से मौत हो गई। वह अपने ननिहाल आई हुई थी और सोमवार सुबह गुब्बारा फुलाने की कोशिश में वह उसके गले में फंस गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Load More