गंभीर आक्रामक हैं, उनके होते हुए भारतीय टीम के साथ कोई नीरस पल नहीं आएगा: अजय जडेजा
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने कहा है," भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर आक्रामक हैं और उनकी मौजूदगी में भारतीय टीम के साथ कोई नीरस पल नहीं आएगा।" उन्होंने कहा, "गंभीर ऐसे व्यक्ति नहीं होंगे जो शांति से रहकर चीज़ों को चलने दें। वह कुछ ऐसा करने की कोशिश करेंगे जो सबको आश्चर्यचकित करेगा।"