गंभीर के पर्सनल असिस्टेंट को टीम इंडिया के साथ यात्रा करने पर लगा प्रतिबंध: रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के पर्सनल असिस्टेंट गौरव अरोड़ा पर टीम के साथ यात्रा करने के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। बकौल रिपोर्ट, अरोड़ा पर खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने का आरोप लगा था। टीम इंडिया के कुछ सदस्यों की शिकायत के बाद बीसीसीआई ने यह कदम उठाया।