पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर के रिकी पॉन्टिंग पर कसे तंज पर कहा है, "गंभीर ने जो कहा है उसमें कुछ भी गलत नहीं है।" पॉन्टिंग के विराट के फॉर्म को लेकर दिए बयान पर गंभीर ने कहा था, "उन्हें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के बारे में सोचना चाहिए। उनका भारतीय क्रिकेट से क्या लेना-देना है।"