गंभीर मोड़ पर Tata समूह का आंतरिक टकराव, कौन किस पक्ष में हैं शामिल?

टाटा समूह में जारी टकराव के केंद्र में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा, शापूरजी पालोनजी समूह के प्रतिनिधि और ट्रस्ट्स के ट्रस्टी मेहली मिस्री हैं। इस विवाद में टाटा ट्रस्ट्स के वाइस चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन, ट्रस्टी जहांगीर, डेरियस खंबाटा, प्रमित झावेरी और विजय सिंह भी शामिल हैं। वहीं, नोएल, वेणु व विजय कथित तौर पर एक तरफ हैं।