गेम्सक्राफ्ट के पूर्व CFO ने किया स्वीकार, कंपनी का पैसा निजी निवेश के तौर पर F&O में लगाया
गेम्सक्राफ्ट टेक्नोलॉजीज के पूर्व सीएफओ रमेश प्रभु ने कंपनी का पैसा निजी निवेश के लिए F&O ट्रेडिंग में लगाने की बात स्वीकार की है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभु ने 5-मार्च को भेजे मेल में माना कि उन्होंने 3-4 साल में कंपनी के फंड डायवर्ट कर ₹250 करोड़+ का नुकसान कराया। उन्होंने इसमें अन्य कर्मचारियों के संलिप्तता से इनकार किया है।