गाय को 'आवारा' कहना अपमानजनक, इन्हें 'बेसहारा' कहें: राजस्थान सरकार
राजस्थान में बीजेपी विधायकों की गाय को 'राज्यमाता' का दर्जा देने की मांग के बीच राज्य सरकार ने अब गाय-गोवंशों को 'आवारा' कहने पर रोक लगा दी है। राजस्थान सरकार के गोपालन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, खुले में घूमने वाले गोवंशों को 'आवारा' कहना अपमानजनक है और इसकी जगह 'बेसहारा' या 'असहाय' शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए।