inshorts

गाय को चिकन मोमो खिलाते हुए गुरुग्राम के युवक ने बनाई रील, पकड़े जाने पर मांगने लगा माफी

गुरुग्राम में खुद को यूट्यूबर बताने वाले एक युवक का गाय को चिकन मोमो खिलाने का वीडियो वायरल होने के बाद उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। हिंदू संगठनों ने युवक की पिटाई कर दी। एक वीडियो में युवक ने माफी मांगते हुए कहा, "मेरा ऑनलाइन ब्रेनवॉश किया गया था...मैं हिंदू हूं...फंडिंग के लालच में आ गया था।"