गाय का दूध पीने से होता है बच्चों में कॉन्स्टिपेशन: डॉक्टर गौरव विशाल
पलामू (झारखंड) स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गौरव विशाल ने बताया है कि बच्चों में कॉन्स्टिपेशन होने का एक प्रमुख कारण गाय का दूध होता है। उन्होंने कहा कि गाय के दूध में केसिन प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है जो बच्चों के पाचन तंत्र में समस्या पैदा कर सकता है।