गाय को पागल कुत्ते ने काटा, लोगों ने पी लिया उसी का दूध; 17 लोग पहुंच गए अस्पताल
शिमला (हिमाचल प्रदेश) में गाय का दूध पीने के बाद 17 लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है। बाद में पता चला कि लोगों ने जिस गाय का दूध पीया था उसको पागल कुत्ते ने काट लिया था। वहीं, सभी को इलाज और टीकाकरण करने के बाद डिस्चार्ज कर दिया है और सब सुरक्षित बताए जा रहे हैं।