गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने या गौ-वध पर बैन लगाने पर विचार नहीं कर रहा केंद्र: कानून मंत्री
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि केंद्र सरकार फिलहाल गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने या देशभर में गौ-हत्या पर प्रतिबंध लगाने के किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि ऐसी मांगें विभिन्न संगठनों और समूहों द्वारा समय-समय पर उठाई जाती हैं, लेकिन गौ-हत्या से संबंधित कानून विभिन्न राज्यों में अलग-अलग हैं।