अखिल विश्व गायत्री परिवार ने नई दिल्ली में सामूहिक प्रज्ञा योग का बनाया रिकॉर्ड
अखिल विश्व गायत्री परिवार ने सामूहिक प्रज्ञा योग में दोहरा कीर्तिमान स्थापित किया है। इसे एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स दोनों में जगह मिली है। 1 नवंबर को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हज़ारों प्रशिक्षित साधकों ने गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ 16 आसनों वाले प्रज्ञा योग का एक साथ प्रदर्शन किया।