गोयल ने 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?’ का किया ज़िक्र, कहा- भारत कभी पीठ में छुरा नहीं घोंपता

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने फिल्म 'बाहुबली' के सवाल ‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?’ का ज़िक्र करते हुए भारत को भरोसेमंद व्यापारिक साझेदार बताया है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के देश पूछ रहे हैं कि किस पर भरोसा किया जाए, जिसका जवाब भारत है जो कभी किसी की पीठ में छुरा नहीं घोंपता और अपनी जुबान पर कायम रहता है।