गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप को विमान से नई दिल्ली से पहुंचाया गया हॉन्गकॉन्ग

नई दिल्ली से गुरु ग्रंथ साहिब जी के 3 स्वरूप को एयर इंडिया के बिज़नेस क्लास में हॉन्गकॉन्ग पहुंचाया गया है। एयर इंडिया के पायलट सरब जसप्रीत मिन्हास ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसमें स्वरूप को विमान में चढ़ाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने लिखा, “गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप को ले जाने का सौभाग्य मिला।”