ग्रैंड ट्रंक रोड है भारत का सबसे पुराना हाईवे, चंद्रगुप्त के शासनकाल में हुआ था निर्माण
ग्रैंड ट्रंक रोड भारत का सबसे पुराना हाईवे है जो 2,400 किलोमीटर लंबा है। यह हाईवे मूल रूप से चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल में बनवाया गया था जिसे शेरशाह सूरी ने 16वीं शताब्दी में पक्का करवाया। समय के साथ इसका नाम बदलता रहा और अंग्रेज़ों ने इसका नाम 'जीटी रोड' रखा तब से यह इसी नाम से जाना जाता है।