दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। उन्होंने कहा, "गुरु साहिब के साहस, करुणा और धार्मिक स्वतंत्रता के संदेश हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।" गुरु तेग बहादुर सिखों के 9वें गुरु थे। उनका जन्म 1621 को अमृतसर (पंजाब) में हुआ था।