श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में पंजाब सरकार द्वारा गुरु तेग बहादुर की शहादत पर रखे गए एक कार्यक्रम में धार्मिक गीतों पर डांस को लेकर सिख समुदाय व श्री अकाल तख्त साहिब ने आपत्ति जताई है। तख्त साहिब ने सरकार पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया जिसके बाद पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने माफी मांगी है।