'मनीकंट्रोल' की रिपोर्ट के अनुसार, स्टॉकब्रोकर और ट्रेडिंग प्लैटफॉर्म ग्रो की पेरेंट कंपनी बिलियनब्रेंस गैराज वेंचर्स ने $1 बिलियन से अधिक के आईपीओ के लिए 5 इनवेस्टमेंट बैंकों को चुना है। बकौल रिपोर्ट, कंपनी आईपीओ के लिए अप्रैल-मई तक ड्राफ्ट पेपर दाखिल करेगी और इसकी 2025 के अंत या वित्त वर्ष 2026 में बाज़ार में लिस्ट होने की योजना है।