inshorts

गुरु नानक जयंती पर बंद रहेगा शेयर बाज़ार

गुरु नानक जयंती के कारण मंगलवार को नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में कामकाज़ बंद रहेगा। निफ्टी 50 और सेंसेक्स जैसे शेयरों व डेरिवेटिव्स में कोई भी ट्रेडिंग नहीं होगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX), जहां सोना, चांदी और कच्चे तेल जैसी कमोडिटीज़ में कारोबार होता है वहां केवल सुबह का सत्र स्थगित रहेगा।