गौरी लंकेश हत्याकांड के आरोपी पांगारकर ने महाराष्ट्र निकाय चुनाव में हासिल की जीत
महाराष्ट्र के जालना नगर निगम चुनाव में पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड के आरोपी श्रीकांत पांगारकर ने जीत हासिल की है। पांगारकर ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर वार्ड 13 से चुनाव लड़ा था। पांगारकर ने जीत के बाद अपने समर्थकों संग जश्न मनाया। गौरतलब है, 2017 में गौरी की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।