ग्राइंडर मशीन में फंसने से मुंबई में 19 वर्षीय युवक की हुई मौत, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

मुंबई में सूरज नामक 19-वर्षीय मज़दूर की ग्राइंडर मशीन में फंसने से मौत हो गई जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मूलत: झारखंड निवासी सूरज पिछले कुछ महीनों से एक चाइनीज़ फूड स्टॉल पर काम कर रहा था और घटना के दौरान वह मंचूरियन और चाइनीज़ भेल का कच्चा माल तैयार करने के लिए ग्राइंडर मशीन चला रहा था।