ग्रोक एआई चैटबॉट ने अरबपति एलन मस्क को बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स से ज़्यादा फिट और वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन से भी ज़्यादा समझदार बताया है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर ग्रोक की प्रमाणिकता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रोक ने यह भी कहा कि मस्क पूर्व बॉक्सर माइक टाइसन को बॉक्सिंग मैच में हरा सकते हैं।