inshorts

गुरुकुल में उबलते दूध के बर्तन में गिरने से आंध्र प्रदेश में 16 माह की बच्ची की हुई मौत

अनंतपुर (आंध्र प्रदेश) के एक गुरुकुल में उबलते हुए दूध के बर्तन में गिरने से 16 महीने की बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची 20 सितंबर को बिल्ली का पीछा करते हुए गुरुकुल के रसोईघर में पहुंच गई और बर्तन में गिर गई। बच्ची की मां गुरुकुल में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करती है।