गुरुग्राम की कंपनी ने बनाई 'बर्थडे लीव पॉलिसी'; फाउंडर बोले- लोग जन्मदिन पर तोहफे के हकदार हैं

गुरुग्राम स्थित 'अल्फान्यूमेरो' के संस्थापक अभिजीत चक्रवर्ती ने कहा है कि उनकी कंपनी ने 'बर्थडे प्लस वन' लीव पॉलिसी शुरू की है। उन्होंने कहा, "किसी का जन्मदिन है तो वे उपहार के हकदार हैं, न कि...कटौती और अजीब प्रतिक्रियाओं के।" अभिजीत ने कहा, "एक बार एक्स-बॉस से जन्मदिन पर छुट्टी मांगी थी...उसने ऐसा लुक दिया...जैसे कोई अपराध कर दिया हो।"