गुरुग्राम के क्लब में शर्ट उतारकर डांस कर रहे मॉडल को बाउंसर्स ने पीटा, टूटी नाक की हड्डी

दिल्ली के एक 31-वर्षीय मॉडल ने पुलिस से शिकायत की है कि गुरुग्राम (हरियाणा) के क्लब में डांस करने के दौरान क्लब के मालिक के इशारे पर बाउंसर्स ने उससे मारपीट की है। बकौल रिपोर्ट्स, मारपीट में मॉडल के नाक की हड्डी टूट गई है। पुलिस के मुताबिक, मॉडल द्वारा डांस के दौरान शर्ट उतारे जाने को लेकर विवाद हुआ।