inshorts

गुरुग्राम में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर 45 दिन में कटा 6.8 लाख चालान, ₹140 करोड़ की हुई वसूली

गुरुग्राम (हरियाणा) ट्रैफिक पुलिस ने 45 दिनों में 6.83 लाख से अधिक चालान काटकर ₹140 करोड़ से ज़्यादा जुर्माना वसूला। इनमें 1.7 लाख पार्किंग चालान, गलत दिशा में वाहन चलाने, लेन के नियमों का उल्लंघन और हेलमेट न पहनने के मामले शामिल हैं। इसके अलावा 7,500 से अधिक बिना नंबर प्लेट वाले वाहन ज़ब्त किए गए।