गुरुग्राम में डीएलएफ फेज़-1 से लेकर फेज़-5 तक करीब 5,000 मकान सील किए जाएंगे। 2021 में नक्शे और कब्ज़ा प्रमाणपत्र के उल्लंघन के मामले में दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कार्रवाई का आदेश दिया है। हरियाणा सरकार को 19 अप्रैल तक कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करनी होगी।