गुरुग्राम में ऑटो चालक ने महिला को लौटाया उसका खोया बैग, हीरे का पेंडेंट भी रखा था
लिंक्डइन पर एक शख्स ने गुरुग्राम के एक ऑटो चालक की ईमानदारी की तारीफ करते हुए एक वाकया शेयर किया है। शख्स ने बताया कि उसकी एक महिला मित्र का बैग ऑटो में छूट गया था जिसमें ज़रूरी कागज़ात व हीरे का पेंडेंट लगी सोने की चेन रखी थी। चालक ने महिला के घर जाकर उसे सामान समेत बैग लौटाया।