गुरुग्राम में खुदकुशी करने जा रही थी युवती, 6 मिनट में पहुंची पुलिस ने बचाई जान
गुरुग्राम (हरियाणा) में गुरुवार को खुदकुशी करने जा रही एक युवती की पुलिस ने जान बचाई। पुलिस को सूचना मिली थी कि युवती ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है और गैस सिलिंडर खोलकर लाइटर लिए हुए है जिसके बाद 6-मिनट में वहां पहुंची पुलिस ने उसे बचाया। बकौल पुलिस, युवती ने निजी परेशानियों के चलते ऐसा किया।