गुरुग्राम (हरियाणा) के सेक्टर-37 में एक शख्स ने सोसायटी के प्राइवेट गार्ड को चोरी के आरोप में उल्टा लटकाकर डंडे से पीटा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में गार्ड हाथ जोड़कर माफी मांगता और उसके आसपास कई लोग खड़े दिख रहे हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।