गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चलाई जाने वाली नमो भारत ट्रेन के रूट में आ रहे करीब 3,500 पेड़ों को काटने की तैयारी है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने वन विभाग से इन्हें काटने की अनुमति मांगी है और वन विभाग ने पेड़ों का सर्वे भी कर लिया है। उच्च अधिकारियों द्वारा अब इस पर फैसला लिया जाएगा।