गुरुग्राम में महिला टीचर के साथ हुआ गैंगरेप, जिम ट्रेनर समेत 4 दोस्त हुए गिरफ्तार

गुरुग्राम में एक प्राइवेट स्कूल में विदेशी भाषा पढ़ाने वाली महिला टीचर संग गैंगरेप हुआ है जिसके बाद पुलिस ने जिम ट्रेनर और उसके दोस्तों समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल पीड़िता, आरोपियों में गौरव नामक एक शख्स से उसकी दोस्ती थी। गौरव ने उसे झांसा देकर दोस्त के कमरे पर बुलाया और सबने मिलकर उसका गैंगरेप किया।