गुरुग्राम में लॉन्च होते ही बिक गया लग्ज़री रिटायरमेंट प्रोजेक्ट, ₹1985 करोड़ की बिक्री
रियल एस्टेट कंपनी DLF ने गुरुग्राम के सेक्टर-63 में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 'द ऑरेवा' नामक लग्ज़री आवासीय परियोजना शुरू की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4.17 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट के सभी 172 अपार्टमेंट्स लॉन्च होते ही बिक गए जिससे कुल ₹1,985 करोड़ की बिक्री हुई। प्रत्येक अपार्टमेंट की औसत कीमत ₹11.5 करोड़ (₹28,000/ वर्ग फीट) रही।