गुरुग्राम में शादी के 3 माह बाद प्रेमिका संग मिलकर शख्स ने की पत्नी की हत्या, मिला सड़ा-गला शव
गुरुग्राम में शादी के 3-महीने बाद एक विवाहिता की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, महिला के पति ने गर्लफ्रेंड संग मिलकर पत्नी की हत्या की और फिर उसके घर से ज़ेवर लेकर भागने की झूठी कहानी रची। आरोपी की गर्लफ्रेंड के घर से तेज़ बदबू आने पर अंदर बाथरूम में विवाहिता का सड़ा-गला शव मिला।