inshorts

गुरुग्राम के मकान में लगी भीषण आग, एक के बाद एक फटे LPG सिलेंडर; धमाकों से मचा हड़कंप

गुरुग्राम की एनकेवी कालोनी में मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे एक सूने मकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर दो LPG सिलेंडर एक के बाद एक फट गए। मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।