ग्रैच्युटी लंबे समय तक नौकरी के बदले नियोक्ता की ओर से कर्मचारी को दी जाने वाली एकमुश्त रकम है। गणना के लिए आखिरी मासिक सैलरी (बेसिक पे+महंगाई भत्ता) को 15 से गुणा करके 26 से भाग देने के बाद फिर नौकरी के कुल वर्षों से गुणा किया जाता है। इसमें 15 का मतलब हर साल के 15-दिनों की सैलरी हैं।