ग्रैजुएट के लिए BOI में अप्रेंटिस के 400 पदों पर निकली भर्ती, हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड
बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के 400 पदों पर भर्ती निकली है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in पर जाकर 10 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रैजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और आयु सीमा 20-28 वर्ष होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवार को हर महीने ₹13,000 का स्टाइपेंड मिलेगा।