ग्रैजुएट युवाओं के लिए NABARD में ग्रुप-B विकास सहायक के 162 पदों पर निकली भर्ती
नाबार्ड में ग्रुप-B विकास सहायक और विकास सहायक (हिंदी) के 162 पदों पर भर्ती निकली है। विकास सहायक के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए जबकि विकास सहायक (हिंदी) के लिए इंग्लिश/हिन्दी मीडियम में बैचलर डिग्री हो। इन पदों के लिए आयु सीमा 21-35 वर्ष तय की गई है।