ग्रेटर नोएडा के जारचा थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर रश्मि गौतम का शव मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उनके बाथरूम के अंदर मिला। वह 2023-बैच की अधिकारी थीं। शुरुआती जांच में उनके शरीर पर चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस और डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।