ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक कार्यक्रम में आई नाबालिग से रेप का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रोहित पीड़िता के मामा का दोस्त है। घटना के करीब 2-घंटे के भीतर पुलिस ने मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया और इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार/कारतूस/मोटरसाइकिल बरामद की।