उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रेटर नोएडा के लगभग 4500 वंचित किसानों को 64.7% अतिरिक्त मुआवज़ा देने पर सहमति जता दी है। गौरतलब है कि साल 2002 से 2013 के बीच अधिग्रहित भूमि के जिन किसानों को इसका लाभ नहीं मिल सका था, उन्हें जांच के बाद अब प्राधिकरण कुल ₹500 करोड़ से अधिक का भुगतान करेगा।