ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में पार्किंग विवाद को लेकर बार मालिक ने की कई राउंड फायरिंग
ग्रेटर नोएडा (यूपी) स्थित राधा स्काई गार्डन सोसायटी के निवासी और बार मालिक गौरव सिसोदिया पर पार्किंग विवाद को लेकर गार्ड से झगड़ा करने और कथित तौर पर कई राउंड फायरिंग करने को लेकर केस दर्ज हुआ है। बकौल पुलिस, सिसोदिया की गिरफ्तारी हुई है। मामले का वीडियो सामने आया है जिसमें आरोपी व गार्ड बहस करते दिख रहे हैं।