ग्रेटर नोएडा में 37वीं मंज़िल से गिरकर 2 मज़दूरों की हुई मौत, सेफ्टी बेल्ट टूटने से गई जान
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) के सेक्टर-152 में निर्माणाधीन ATS सोसायटी के एक टावर पर काम करते हुए दो मज़दूर 37वीं मंज़िल से गिर गए। अस्पताल ले जाने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पश्चिम बंगाल के रहने वाले मज़दूर शटरिंग का काम कर रहे थे और उनकी सेफ्टी बेल्ट टूट जाने के चलते यह हादसा हो गया।