ग्रेटर नोएडा में कार के नीचे मिला 27 वर्षीय युवती का शव, सुबह टहलने वालों की पड़ी नजर
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को एक कार के नीचे से 27-वर्षीय दीपा नामक युवती का शव मिला। कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती किराए पर अपने एक भाई के साथ रहती थी। रात में काम से न लौटने पर भाई ने फोन किया तो मोबाइल बंद था व सुबह टहलने निकले लोगों ने शव को देखा था।