ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) के सूरजपुर में सोमवार को एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं व घटना का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। वहीं, आसपास की फैक्ट्रियों को खाली कराया जा रहा है। घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल सूचना नहीं है।