ग्रेटर नोएडा में रेल लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया बाइक सवार, वीडियो आया सामने
ग्रेटर नोएडा (यूपी) में एक शख्स की ट्रेन की टक्कर से मौत हो गई है। दरअसल, शख्स जल्दबाज़ी में बाइक लेकर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था लेकिन लड़खड़ाकर वह बाइक सहित वहीं गिर पड़ा। इस घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें शख्स बाइक उठाने के चक्कर में वहां से भाग नहीं पाता और तभी ट्रेन आ जाती है।