inshorts

ग्रेटर नोएडा में सिलिंडर ब्लास्ट से हुई पिता-पुत्र की मौत, 2 दिसंबर को होनी थी बेटी की शादी

गौतमबुद्ध नगर (यूपी) के दयानतपुर गांव में सोमवार शाम गैस रिसाव के बाद सिलिंडर में ब्लास्ट होने से एक 56-वर्षीय शख्स और उसके 24-वर्षीय बेटे की झुलसकर मौत हो गई। शख्स की बहू और 2-वर्षीय पोता हादसे में घायल हो गए हैं। परिवार में 2 दिसंबर को शख्स की बेटी की शादी होनी थी।