ग्रेटर नोएडा में सब इंस्पेक्टर का बंद कमरे में मिला शव

ग्रेटर नोएडा के एक थाने में सब-इंस्पेक्टर संजय यादव अपने कमरे में मृत पाए गए हैं। एक रिपोर्ट में हार्ट अटैक से उनकी मौत की पुष्टि की गई है जिसके बाद शव उनके परिजन को सौंप दिया गया है। रात को गश्त ड्यूटी पूरी कर अपने कमरे पर लौटे थे व इसके बाद वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकले।