गुरुद्वारे के अंदर जूते पहने पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने जारी किया बयान

गुरुद्वारे में जूते पहनकर दिल्ली पुलिस के घुसने का दावा करने वाले वीडियो पर विवाद के बीच पुलिस ने सफाई दी है। बकौल पुलिस, कर्मी उस कॉमन रास्ते से गुज़र रहे थे जिससे श्रद्धालु जूते उतारने वाली जगह तक पहुंचते हैं। पुलिस के अनुसार, वीडियो धार्मिक समुदाय की भावनाएं भड़काने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से प्रसारित किया गया है।

Load More